Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

युवक समेत चार बच्चे तालाब में डूबे, मौत से मचा हाहाकार

 


प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के पुरामुफ्ती क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चे की मौत हो गई। सल्लाहपुर के निकट हुई कुसुआ गांव में इस घटना से कोहराम मच गया।

sv news

sv news


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकलवा रही है। बताया गया है कि गांव में रहने वाला एक 19 वर्ष का युवक तीन लड़के जिनकी उम्र 10 से 11 साल है। वह गांव के तालाब में नहाने के लिए मंगलवार को गए थे। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी।


काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह कुछ लोग तालाब की तरफ गए तो एक लड़के का शव उतरता दिखाई दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसीपी सहित दो थाने की पुलिस गांव पहुंची और शव को बाहर निकलवा रही है। एसीपी आजेंद्र यादव का कहना है कि ग्रामीणों और परिवार से पूछताछ के बाद अतिरिक्त जानकारी मिल पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad