Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर फंदे पर लटका दिया?

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार के होलागढ़ में गुरुवार रात में विवाहिता की फंदे पर लटकती लाश मिली। महिला के मायकेवालों ने पति पर गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच-पड़ताल कर रही है। 

दंपती में होता था विवाद, समझौता भी हुआ

सोरांव थाना क्षेत्र बलकरनपुर निवासी लाल बहादुर मौर्य 30 वर्षीय बेटी खुशबू मौर्या की शादी 10 वर्ष पूर्व होलागढ़ निवासी रजनीश मौर्य पुत्र रमेश मौर्या के साथ की थी। उनके दो बच्चे तीन वर्षीय बब्बू उर्फ रूद्र एवं सात वर्ष की खुशी है। लाल बहादुर का आरोप है कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो चुका है।

विवाहिता के पिता ने क्या आरोप लगाया?

लाल बहादुर मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी खुशबू और दामाद रजनीश के बीच विवाद हुआ। विवाद के चलते दामाद ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कमरे में पंखे में फंदे से लटका दिया। होलागढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर खुशबू के पति रजनीश मौर्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का पता चलेगा कारण 

होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad