Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जय कृष्ण उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज नियुक्त: मिर्जापुर के खैरा गांव निवासी को राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के खैरा गांव निवासी जय कृष्ण उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा 5 जनवरी, 2026 को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
अधिसूचना के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने श्री जय कृष्ण उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
यह अधिसूचना भारत के गजट, पार्ट 1 सेक्शन 2 में प्रकाशन के लिए जारी की गई है। इस पर भारत सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ / श्रीनिवासन के हस्ताक्षर हैं और इसे भारत सरकार प्रेस, मिंटो रोड, नई दिल्ली को भेजा गया है।
इस नियुक्ति से मिर्जापुर के खैरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad