Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ मेलाः सीएम योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को आयेंगे संगम

sv news


जांचेंगे स्नान पर्वों की तैयारियां, मौनी अमावस्या पर सबसे ज्यादा भीड़ होने की संभावना

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए 10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। वह गंगा पूजन करने के बाद संतों के शिविर में भी जाएंगे।माघ मेला तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हो गया है। संत और गृहस्थ कल्पवास में जुट गए हैं।

पहले स्नान पर्व पर 31 लाख श्रद्धालुओं के पावन संगम में डुबकी लगाने के बाद मेला प्रशासन को तीन प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री 10 जनवरी को आएंगे। वह गंगा पूजन करेंगे और फिर सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे।

साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

वहां पर साधु-संतों से मुलाकात करेंगे। फिर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में 14-15 को मकर संक्रांति और 18 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारी की समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ ही विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे। मंडल तथा जिला स्तर और मेला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शहर के भी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad