Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले परेशान हैं: मुख्यमंत्री योगी

sv news

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवारवादी व जातिवादी मानसिकता के लोगों को विकास बर्दाश्त नहीं होता है। कभी दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले अब उनके लिए परेशान हैं। इसका कारण यह है कि उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था पैदा करने वाले उनके आका पीछे से धकियाते हैं कि पैसा लिए हो तो कुछ तो उपद्रव करो। अब उत्तर प्रदेश उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश है। उपद्रवियों को पता है कि हम उनके साथ क्या करेंगे।

मुख्यमंत्री खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम 4:50 बजे लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बरगदवा रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। वह ओवरब्रिज पर कुछ दूर चले भी।

248.69 करोड़ रुपये है लागत

मुख्यमंत्री बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए पर रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) का लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 152.19 करोड़ रुपये की लागत आई है। बरगदवा के लोकार्पण स्थल से ही मुख्यमंत्री खजांची चौराहा पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाइओवर को भी लोकार्पित किया।

1092 मीटर लंबे बरगदवा ओवरब्रिज से रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात सुगमता और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कालेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों की राह भी आसान होगी। 605 मीटर लंबा खजांची फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कालेज रोड से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना, सोनौली रोड जाना सहज और सुगम हो गया है।

किस साजिश की स्क्रिप्ट कहां लिखी जा रही, मैं जान रहा: रविकिशन

सदर सांसद रवि किशन ने प्रयागराज और यूजीजी प्रकरण का बिना नाम लिए कहा कि इस समय कुछ लोग खूब साजिश रच रहे हैं। किस साजिश की स्क्रिप्ट कहां लिखी जा रही है, मुझै पता है। भाजपा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad