Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस ने साइकिल सवार दो किशोरों को कुचला, एक को 40 मीटर तक घसीटा

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। एक एंबुलेंस दो किशोरों के लिए काल बन गई। दोनों किशोर साइकिल पर सवार थे, एंबुलेंस ने टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया। एक किशोर तो एंबुलेंस में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इस दुर्घटना में दोनों किशोरों की मौत मौके पर ही हो गई। 

sv news


यमुनापार के घूरपुर स्थित कांटी गांव के सामने से प्रयागराज-रीवा हाईवे गया है। हाईवे पर शनिवार दोपहर सरकारी राशन की दुकान पर गल्ला लेने गए दो किशोरों को सरकारी एंबुलेंस ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक तो एंबुलेंस में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चला गया। 



उधर हादसे के बाद भाग रहे एंबुलेंस चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद चालक की जमकर पिटाई करने के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची घूरपुर पुलिस को सौंप दिया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक रीवा-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।

sv news


बताया जाता है कि कांटी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल के दो पुत्र व दो पुत्रियों में दूसरे नंबर का 15 वर्षीय रिंकू कक्षा नौ का छात्र था। गांव के ही दारा सिंह पटेल के 12 वर्षीय पुत्र शोभित से उसकी गहरी दोस्ती थी। शोभित दो भाई, दो बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह में पढ़ता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad