Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वायरल गर्ल खुशी सिंह मौर्य ने मंदिर में की शादी

sv news


बॉयफ्रेंड करन ने जयमाला पहनाकर भरी मांग, लिए सात फेरे

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी नए यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बनाने वाली वायरल गर्ल खुशी सिंह ने अपने ब्वॉय फ्रैंड करन से नैनी के देवरख स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। सारे विरोध और विवादों को दरकिनार करते हुए करन ने खुशी को वरमाला पहनाया और फिर मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इसके पहले करीब दो साल से एक साथ रहते जरूर थे लेकिन खुशी सिर्फ एक गर्ल फ्रेंड की तरह रह रही थी। मंदिर में शादी के बाद दोनों अपने उसी किराए के मकान में पहुंचे, जहां वह दो साल से एक साथ रह रहे थे।

sv news

अब जानिए दोनों की प्रेम कहानी

प्रयागराज के नए यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बनाकर सुर्खियों में आने वाली नैनी की खुशी मौर्य मूल रूप से कोरांव की रहने वाली है। खुशी सिंह बीए की छात्रा है। खुशी ने 12वीं तक की पढ़ाई अपने गांव से ही की है। करीब दो साल पहले अपने घर को छोड़ दिया था। दरअसल खुशी अपने कॉलेज में पढ़ने वाले करन को पसंद करती थी। करन भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। दोनों की मुलाकात 11वीं में हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो बात शुरू हुई। फिर क्या था, खुशी और करन ने एक होने की ठान ली। फिर क्या था, दोनों ने अपने घरवालों से बात की, लेकिन परिवार के लोगों को यह बात नागवार गुजरी। घरवालों ने दोनों की शादी का विरोध किया। इसके बाद दोनों किसी तरह से चोरी छिपे मिलते रहे। एक साल तक इस प्रेम कहानी का कोई रास्ता नहीं मिला सका।

दोनों की प्रेम कहानी में एक ऐसा मोड़ आया कि खुशी और करन 25 अगस्त 2024 को अपना घर छोड़कर भाग गए। परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों से शादी और कोर्ट मैरिज करने की बात कहते हुए एक साथ नैनी के खरकौनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। खुशी के पति करन हाईकोर्ट में नौकरी करते है।

6 महीने पहले शुरू किया वीडियो बनाना

खुशी सिंह ने बताया कि वीडियो बनाने के शौक काफी समय से था। घरवाले भी मना नहीं करते थे। 6 महीने पहले ही वीडियो बनाना शुरू किया था। मेरे पति को भी मेरा वीडियो बनाना अच्छा लगता है। उन्होंने मेरा बहुत सहयोग किया है। उन्होंने मुझे कभी वीडियो बनाने के लिए नहीं मना किया। मुझे शुरू से ही वीडियो बनाने शौक था। नए यमुना पुल पर जब वीडियो बनाया तो इसके बाद काफी चर्चा में आ गई। मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किराए के मकान को बदलना पड़ा। लेकिन अब एक जगह ही रह रहे हैं।

खुशी का कई वीडियो आया था सामने

वायरल गर्ल खुशी सिंह मौर्य का कई वीडियो सामने आया था। जिसमें कभी सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर वीडियो बनाना, बाजारों में डांस करना, बुलडोजर पर चढ़कर वीडियो बनाने के साथ माघ मेले का भी कई वीडियो सामने आया। जिसमें सबसे ज्यादा नए यमुना पुल पर चढ़कर वीडियो बनाने के बाद खुशी सुर्खियों में आ गई। वायरल गर्ल के नाम से चर्चित हो गई।

पुलिस कार्रवाई के डर से मांगी थी माफी

नए यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बनाने के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने खुशी सिंह मौर्य के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। हालांकि खुशी ने इस मामले में अपनी एक वीडियो माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर वायरल की थी।जिसके बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद से वह नए यमुना पुल पर दोबारा वीडियो बनाने नहीं पहुंची।

- अब जानिए शादी के बाद खुशी ने क्या कहा

खुशी सिंह मौर्य ने शादी करने के बाद कहा कि दो साल पहले करन ने मांग में सिंदूर भरकर अपनी पत्नी मान लिया था। लेकिन हमने कोई रीति रिवाज से से शादी नहीं की थी। इसके बाद हमने कहा कि माघ मेला शुरू हुआ है। दिन भी मंगलवार है क्यों न हम शादी कर लें। इसके बाद हम लोग सोमेश्वर महादेव मंदिर में पूरे रीति रिवाज से शादी कर ली है।

वहीं पति करन ने कहा कि मुझे काफी खुशी हो रही है। इसके बाद हम अपनी लाइफ को काफी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। अभी तक हमारी लाइफ इतनी अच्छी नहीं चल रही थी। कोशिश करेंगे कि अब हम साथ रहे। अपनी लाइफ को आगे बढ़ाएं और कामयाबी की ओर जाएं। बहुत जल्द हम कुछ बड़ा करने वाले है। हमारी एक मूवी में भी आने वाले है। एक शॉर्ट फिल्म बहुत जल्द आने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad