Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विशाल संत सम्मेलन में नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज समेत संतो का हुआ समागम

 

sv news

उतराव, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। हंडिया तहसील अंतर्गत देवली गांव स्थित श्री बजांग आश्रम देवली (प्रतापपुर )में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें काशी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज मुख्य अतिथि आमंत्रित किए थे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर सनातन धर्म का व्याख्यान किया। कहा कि समय आ गया है अब हम दो हमारे दो नहीं हमारे पांच होना चाहिए। इसके पूर्व वहां मौजूद सभी लोगों ने श्री नरेंद्रानंद महाराज सरस्वती जी का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता समाजसेवी रमेश पांडेय व गरुड़ पांडेय भी शामिल हुए। विशाल संत सम्मेलन के पहले 15 फरवरी से ही श्री राम कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जाने-माने विद्वान महात्माओं ने अपने-अपने विचार रखें। सभी ने गुरुकुल की शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहां की सनातन धर्म की रक्षा के लिए अब सबको अपने-अपने बेटों को भी दान करना होगा। कार्यक्रम आयोजन आचार्य धीरज याज्ञिक के द्वारा आए सभी अतिथियों व गणमान्य लोगों का स्वागत सत्कार करते हुए आभार जताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad