Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, 8 बजे तक करीब 95 लाख ने किया स्नान

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ पूरे माघ माह कल्पवास करने वाले श्रद्धालु आज माघ पूर्णिमा का स्नान कर अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। संगम घाट पर एटीएस भी तैनात है।  माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम नोज से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टर मुनेंद्र वाजपेई के मुताबिक सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ने लगी थी। सुबह छह बजे तक लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान कर चुके थे। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः बेला से ही अपार श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना शुरू की। अब तक लगभग 60 लाख श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगाकर भारत की सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का साक्षात् दर्शन करा चुके हैं। सनातन परंपराओं का पालन करते कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का यह विहंगम दृश्य आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत है।

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ पूरे माघ माह कल्पवास करने वाले श्रद्धालु आज माघ पूर्णिमा का स्नान कर अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। संगम घाट पर एटीएस भी तैनात है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad