Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जज के भतीजे की सगाई में लाखों के जेवर चोरी करने वाली इनामिया महिला गिरफ्तार

sv news


प्रयागराज के कान्हा श्याम होटल में मई 2022 में हुई थी चोरी की वारदात

प्रयागराज (राजेश सिंह)। होटल कान्हा श्याम में 12 मई 2022 को सगाई समारोह के दौरान लाखों के आभूषण व रुपये चोरी के मामले में सिविल लाइंस पुलिस को शनिवार रात बड़ी सफलता मिली। मप्र के राजगढ़ जनपद के बोड़ा थानांतर्गत कड़िया गांव में दबिश देकर 25 हजार रुपये की इनामी बीना बाई पत्नी इंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की घटना में वह शामिल थी और उसी ने कार्यक्रम के बीच जाकर रेकी की थी।

नकदी, मोबाइल भी चोरी हुआ था 

सिविल लाइंस स्थित कान्हा श्याम होटल में 12 मई 2022 को एक जज के भतीजे की सगाई थी। उसी दौरान लाखों के जेवरात, नकदी व एप्पल का मोबाइल चोरी हो गया था। मामले की रिपोर्ट म्योर रोड अशोक नगर में रहने वाले चंद्र प्रकाश केसरवानी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई थी।

पांच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है 

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी और फिर पांच को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से चोरी के आभूषण, नकदी व मोबाइल बरामद हुआ था। गिरफ्तार बदमाशों में जैकी कुमार सांसी, कुणाल, संतोष सांसी, कोहिनूर सांसी निवासी कड़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ (मप्र) व रामू पटेल निवासी चक रघुनाथ नैनी शामिल थे।

कड़िया गांव की निवासी है बीना बाई 

इस गिरोह का नाम जैकी गैंग था। पूछताछ में इन सभी ने कड़िया गांव की रहने वाली बीना बाई का नाम पुलिस को बताया था। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी, जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घेराबंदी कर महिला को पकड़ा

शुक्रवार देर शाम सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव को जानकारी मिली कि बीना बाई अपने घर पर मौजूद है। खबर मिलते ही एसआइ रुपेश कुमार, सिपाही मंजीत, शालिनी व आरती को लेकर वह मप्र रवाना हुए। शनिवार रात घेराबंदी कर बीना बाई को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे यहां लाया गया और पूछताछ की गई।

समारोह में महिला ने रेकी की थी

इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव के मुताबिक उसने बताया कि सगाई समारोह के दौरान वह भीतर ही बैठी थी। आभूषण व रुपये से भरा बैग किसके पास है, इसकी बकायदा रेकी की थी। गिरफ्तार किए जा चुके गैंग के साथियों को इस बारे में बताया था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया था।

कार से होटल में आए थे बदमाश

होटल कान्हा श्याम में घटना करने वाले बदमाशों ने वारदात में कार का उपयोग किया था। वह कार में सवार होकर होटल पहुंचे थे। होटल में कहां से दाखिल होना है और कहां से बाहर निकलना है, सब कुछ पहले से तय कर रखा था। यही नहीं, सिविल लाइंस में ही किराये पर कमरा लिया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad