Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सोमेश्वर महादेव में आज चारों पहर होगा बाबा का अनुष्ठान

sv news

नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। शिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिवालयों को सजाया गया है। अरैल बांध रोड पर स्थित पौराणिक मान्यता वाले सोमेश्वर महादेव व शूलकंटेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन और अनुष्ठान को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंदिर से पांच सौ मीटर दूर पार्किंग की गई है। सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर चारों पहर बाबा का अनुष्ठान किया जाएगा। इसी तरह नई बाजार स्थित त्रिमुखी मंदिर, त्रिवेणी धाम मंदिर, विनोवा नगर स्थित शिव मंदिर, नैनी स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर, जेल रोड स्थित हनुमान मंदिर, टीएसएल स्थित दुर्गा मंदिर, छोटा चाका स्थित काली शक्ति पीठ मंदिर में दिनभर अनुष्ठान चलेंगे।

अरैल के तीन घाटों पर श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी

शिवरात्रि पर गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर अरैल में सोमेश्वर महादेव, महाकाल घाट और चक्र माधव में अस्थायी घाट बनाया गया है। साथ ही अरैल सेल्फी प्वाइंट स्थित पक्के घाट पर भी लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए घाट के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad