Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन का निधन, शोक

sv news
रमेश चन्द्र पांडेय मंडल विकास निगम इलाहाबाद के पूर्व चेयरमैन

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। मांडा के सैबसा गाँव निवासी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व मंडल विकास निगम इलाहाबाद के पूर्व चेयरमैन रमेश चन्द्र पांडेय (75) वर्ष का बीमारी के दौरान प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार सुबह निधन हो गया। 

sv news

शव सैबसा गाँव के पैतृक आवास पर आते ही यमुनापार के ज्यादातर कांग्रेसी पदाधिकारी व नेता तथा मांडा क्षेत्र के तमाम गणमान्य ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। 1984 के लोकसभा चुनाव में वे अमिताभ बच्चन के चुनाव संचालक थे तथा बच्चन परिवार से अच्छे संबंध थे। चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा देते हुए इलाहाबाद मंडल विकास निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया। वे आजीवन कांग्रेस में ही रहे तथा मांडा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad