मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। इलाहाबाद मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चंद्र पाण्डेय निवासी शैबसा, मांडा का शनिवार को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन पर समाजसेवी रुचि तिवारी के नेतृत्व में शोक-सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा को संबोधित करते हुए रुचि अभिषेक तिवारी ने रमेश चंद्र पाण्डेय को स्वच्छ छवि, सिद्धांतों पर अडिग रहने वाला तथा जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के उच्च मूल्यों को समर्पित रहा, जिसकी कमी वर्तमान राजनीति में स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से कामना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर शिवसेना यमुनापार के जिला प्रमुख शिव उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता अभिषेक तिवारी (टिंकू) सहित विकाश तिवारी, सोनू सेठ विक्की, रोहित शुक्ला, राहुल पांडे, विकास तिवारी (विक्की),अमन तिवारी, रोहित पांडे, रामजी सिंह, विनय तिवारी, शिवाकांत दुबे, सबल तिवारी, रतीश विद्यार्थी, मनीष शुक्ला, राज यादव, राधे बिंद कोटेदार, पिंटू यादव, गुलाम सरवर, धर्मेंद्र प्रजापति, अरविंद सोनकर, सूरज सोनकर एवं अमलदार सिंह मौजूद रहे।
