ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट
नई दिल्ली। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 90 रन का था, जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में बना था। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। भारत ने अमेरिका को पहला मैच हराया था।
गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए।
210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। भारत इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 10वां मैच जीता। भारत को आखिरी हार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एडिलेड के मैदान पर मिली थी। भारतीय टीम ग्रुप-ए में 2 जीत के साथ टॉप पर है। टीम के पास 4 अंक हैं, इतने ही अंक पाकिस्तान के पास भी हैं, लेकिन पाकिस्तानी टीम का नेट रन रेट भारत से बहुत कम है। इसी वजह से टीम इंडिया नंबर-1 पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। USA और नामीबिया शुरुआती दोनों मैच हार गई हैं। 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर जैन ग्रीन हिटविकेट हो गए। इसी के साथ इंडिया ने यह मैच 93 रन से जीता लिया है। 17वें ओवर की चौथी बॉल पर नामीबिया का 7वां बैटर आउट हुआ। जसप्रीत बुमराह ने रूबन ट्रम्पलमैन (6 रन) को बोल्ड कर दिया। इस ओवर से महज 5 रन आए।
15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने महज 5 रन खर्च किए। इस ओवर में पंड्या ने कोई बाउंड्री खर्च नहीं की। 14वें ओवर में नामीबिया ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर से 4 रन आए। उन्होंने इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं दी। अक्षर ने 11वें ओवर में कप्तान जेरार्ड इरास्मस (18 रन) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उसके बाद 13वें ओवर में मलान करुगेर (5 रन) को अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया।
वरुण चक्रवर्ती ने जेजे स्मिट (जीरो) और जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। उन्होंने लौरेन स्टीनकैंप (29 रन) को भी आउट किया। 9वां ओवर अक्षर पटेल ने डाला। उनके इस ओवर में कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने दो छक्के लगाए। उन्होंने दूसरी और चौथी बॉल पर छक्का लगाया। इस ओवर से 14 रन आए। 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारतीय टीम को दूसरा विकेट मिला। यह विकेट वरुण चक्रवर्ती ने दिलाया। उन्होंने लौरेन स्टीनकैंप को बोल्ड कर दिया। स्टीनकैंप 29 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने लौरेन स्टीनकैंप को यॉर्कर पर बोल्ड किया, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। क्योंकि, यह बॉल फ्री-हिट थी। बुमराह की दूसरी बॉल नो रही थी। जसप्रीत के इस ओवर से 10 रन आए।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 17 रन खर्च कर दिए। इस ओवर के साथ नामीबिया ने अपनी फिफ्टी पूरी की और पावरप्ले में 57 रन भी बटोर लिए। 210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 40 रन बना लिए। जैन फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट हुए। चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर अर्शदीप सिंह ने भारत को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने नामीबिया के जैन फ्रायलिंक (22 रन) को शिवम दुबे हाथों कैच कराया। इस ओवर से 11 रन आए और स्कोर 34/1 हो गया है।
पंड्या की बॉल पर 96 मीटर का छक्का
जैन फ्रायलिंक ने हार्दिक पंड्या की बॉल पर 96 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने गुड लेंथ बॉल पर मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेला। फ्रायलिंक ने ओवर की दूसरी बॉल पर चौका भी मारा। इस ओवर से 13 रन आए। नामीबिया का स्कोर 23 रन हो गया।
पंड्या के ओवर से 2 रन आउट
पहले ओवर में हार्दिक पंड्या ने महज 2 रन ही खर्च किए। दोनों रन सिंगल के जरिए आए। तीसरी बॉल पर हार्दिक ने जैन फ्रायलिंक को कॉट बिहाएंट कराने का मौका बनाया, अपील भी हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। सूर्या ने भी DRS लेने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
भारतीय पारी के आखिरी ओवर में दो विकेट गिर। रिंकू सिंह एक और अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। जेजे स्मिट के इस ओवर से 3 रन ही आए। 19वें ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाए। नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस की पहली बॉल पर हार्दिक पंड्या (52 रन), फिर शिवम दुबे (23 रन) और अक्षर पटेल (जीरो) पवेलियन लौटे। दुबे रनआउट हुए।
इरास्मस 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने तिलक वर्मा (25 रन) और ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया था। हार्दिक पंड्या 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने कैच आउट कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने तिलक वर्मा (25 रन) और ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया।
मिडिल ओवर में भारत
पंड्या और दुबे में फिफ्टी पार्टनरशिप
16वें ओवर की चौथी बॉल पर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। पंड्या ने बेन शिकोंगो के ओवर की चौथी बॉल पर छक्का लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया है। उन्होंने ओवर की आखिरी दो बॉल पर चौके लगाए। इस ओवर से 16 रन आए।
शिवम दुबे ने लगाया 107 मीटर का छक्का
15वें ओवर की पहली बॉल पर शिवम दुबे ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर 107 मीटर का छक्का लगाया है। इसी ओवर की तीसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का मारा। इस ओवर से 24 रन आए।
18 बॉल बाद बाउंड्री, पंड्या ने 88 मीटर का छक्का लगाया
13वें ओवर की चौथी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने 88 मीटर का छक्का लगाया। यहां भारतीय पारी का 18 बॉल के बाद बाउंड्री आई है। बर्नार्ड शोल्ट्ज के इस ओवर से 10 रन आए हैं।
12वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने जेजे स्मिट के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया।
कप्तान सूर्यकुमार 12 रन बनाकर आउट
11वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर स्टंपिंग की। शोल्ट्ज ने इस ओवर में 2 रन ही दिए।
ईशान किशन 24 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट
8वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ईशान किशन 24 गेंद पर 61 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उन्हें उन्हें जेरार्ड इरास्मस को बेन शिकोंगो के हाथों कैच कराया। इस ओवर से महज एक रन आया। इसी के साथ भारत का स्कोर 105/2 हो गया।
तिलक वर्मा का कैच ड्रॉप हुआ, भारत 100 पार
7वें ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। बेन शिकोंगो की तीसरी बॉल पर पॉइंट पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। यहां तिलक 16 रन पर खेल रहे थे। इसी ओवर में ईशान किशन के चौके के साथ भारतीय टीम का स्कोर 100 पार हो गया।
भारत की विस्फोटक शुरुआत, ईशान-तिलक में फिफ्टी पार्टनरशिप
टॉस हार कर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है। टीम ने शुरुआत 6 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। ईशान-तिलक नाबाद है। ईशान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के और एक चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 20 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई। सैमसन 22 रन बनाकर आउट हुए। 5वें ओवर के बाद भारतीय ओपनर ईशान किशन ने बैट चेंज किया है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा बल्ला मगाया और स्मिट की बॉल पर स्वीप करके छक्का लगाया। 5वें ओवर में भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा ने रूबन ट्रम्पलमैन की तीसरी बॉल पर फाइन लेग पर चौका लगाकर टीम को 50 पार पहुंचाया। तीसरे ओवर में भारत ने अपना रन रेट कायम रख है। ईशान किशन ने जेजे स्मिट की चौथी और 5वीं बॉल पर चौके लगाए। हालांकि, स्मिट की आखिरी बॉल उनके पैड पर लगी। वे रिव्यू लेकर LBW होने से बच गए।
सैमसन ने दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए
भारतीय ओपनर्स ने 25 रन की साझेदारी की। भारतीय पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन ने बेन शिकोंगो की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। वे शिकोंगो के ओवर की आखिरी बॉल पर लौरेन स्टीनकैंप को कैच थमा बैठे। सैमसन ने 22 रन बनाए। भारतीय पारी के पहले ओवर में 8 रन बने हैं। संजू सैमसन ने रूबन ट्रम्पलमैन की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। बाकी के रन सिंगल के जरिए आए।
3 पॉइंट्स में पॉइंट्स टेबल का हाल जानिए
भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था।
सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के मैदान पर पहुंचे
दोनों अंपायर मैदान में पहुंचे। दोनों टीम भी नेशनल एंथम के लिए खड़ी हुई। भारत ने दो बदलाव किए, अभिषेक-सिराज नहीं खेल रहे भारतीय टीम ने भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। नामीबिया की टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी है।
नामीबिया ने अब तक 4 मैच जीते, 11 हारे
श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया
नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी।
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन भी बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे।
अब देखना होगा उनकी चोट कितनी गंभीर है और वे आज खेलते हैं या नहीं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं।
USA के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। तब अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से रिकवर होने के बाद आज वापसी करेंगे। ऐसे में अर्शदीप या सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। अभिषेक इस समय मैदान पर तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने पैड नहीं पहन रखे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आज संजू सैमसन, ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे? उन्हें हाल ही में पेट में इंन्फेक्सन हुआ था। नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम आज भी हार गई तो उनका सुपर-8 में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा।
पहले मुकाबले में नामीबिया के लिए जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज भी एक विकेट लेने में सफल रहे थे। अरुण जेटली स्टेडियम में ही नामीबिया ने अपना मैच खेला था। टीम 156 रन ही बना पाई थी, नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। दिल्ली में आज भी बैटिंग पिच ही मिलेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन में धूप के कारण गर्मी थी। मैदान पर ओस का असर देखने को मिलेगा।