मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा क्षेत्र स्थित मिश्रपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक कमलाशंकर जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
महाराज ने श्रीकृष्ण की माखन लीला और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कृष्ण की बाल लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। बाल रूप में ही भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना, शकटासुर, तृणावर्त, बकासुर और अकासुर जैसे राक्षसों का संहार किया था।
कथा विराम के बाद मुख्य यजमान अयुगनारायण यादव ने भागवत आरती की और प्रसाद वितरण करवाया। इस अवसर पर उदयवीर सिंह, लाल बाबू, जय प्रकाश द्विवेदी, मनोज सिंह, राजकुमार जायसवाल, रामराज यादव सहित कई श्रोतागण उपस्थित रहे।
