प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या प्रतियोगी छात्र और इलाहाबाद विवि के छात्रों ने हिस्सा लिया। हाथ में नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां और बाबा साहब अंबेडकर का चित्र लेकर सरकार से मांग की गई कि यूजीसी एक्ट को तत्काल लागू किया जाए ताकि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को उनका हक मिल सके।
