लेकिन कोच पद बना रुकावट, केकेआर को 2024 में तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया
मुंबई। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से बड़ा प्रस्ताव मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के नए निवेशकों में से एक ने गंभीर को पार्टनर, मेंटर और सीईओ का ऑफर दिया है। साथ ही उन्हें 2 से 3 प्रतिशत इक्विटी स्टेक देने की भी पेशकश की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के अधिकतर मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं और सौदा ट्रांसफर प्रक्रिया में है।
गंभीर इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं
हालांकि, गंभीर फिलहाल इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, ऐसे में वे यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकते। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट नियम है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ टीम इंडिया और किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ आधिकारिक भूमिका में नहीं रह सकता।
कॉन्ट्रैक्ट 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा
गंभीर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह अभी पूरी तरह अपने मौजूदा पद पर रहेंगे। इनका बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जो 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। संन्यास के बाद गंभीर आईपीएल में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रहे और टीम को दोनों बार प्लेऑफ तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़कर फ्रेंचाइजी को तीसरा प्च्स् खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।