Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी बोर्ड: इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा 1.28 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शुक्रवार को हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 51,22,005 परीक्षार्थियों में से 2,98,959 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 1,28,769 वह परीक्षार्थी भी हैं, दो इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत थे, लेकिन अनुपस्थित रहे।बोर्ड की तीसरे दिन की परीक्षा में पांच साल्वरों को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसके अलावा हाईस्कूल में दो तथा इंटरमीडिएट में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया है। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट के विषय कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1) एवं कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) की परीक्षा कराई गई। इसके लिए पंजीकृत 27,67,087 में से 1,70,190 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई, जिसके लिए 23,54,918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार प्रथम पाली में गोरखपुर और प्रतापगढ़ तथा दूसरी पाली में झांसी, कन्नौज एवं एटा में एक-एक साल्वरों को पकड़ा गया। प्रथम पाली में फिरोजाबाद व मैनपुरी में एक-एक तथा द्वितीय पाली में कन्नौज में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़कर कार्रवाई की गई है। इस तरह अब तक कुल सात परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं, जबकि पकड़े गए साल्वरों की संख्या 11 हो गई है। साल्वरों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad