Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, इंटरमीडिएट में इस बार छात्राओं की संख्या घटी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और करीब 80 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और करीब 80 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 12,07,726 छात्राएं हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्राओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जबकि परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले वर्ष परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक 8,140 केंद्रों पर 13 कार्य दिवस में संपन्न हुई थी और मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर कराया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि इस बार परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट में छात्राओं की संख्या में गिरावट आई है, हालांकि कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है।

संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी (वर्ष 2026)

संस्थागतः 13,14,000 छात्र, 11,77,364 छात्राएं (कुल 24,91,373)

व्यक्तिगतः 54,345 छात्र, 30,362 छात्राएं (कुल 84,709)

पिछले वर्षों का संक्षिप्त विवरण

2020ः 25,86,339 परीक्षार्थी (11,22,131 छात्राएं)

2021ः कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई

2022ः 24,10,971 परीक्षार्थी (10,87,015 छात्राएं)

2023ः 27,68,180 परीक्षार्थी (12,20,622 छात्राएं)

2024ः 25,78,007 परीक्षार्थी (11,49,700 छात्राएं)

2025ः 27,05,009 परीक्षार्थी (12,46,306 छात्राएं)

2026ः 25,76,082 परीक्षार्थी (12,07,726 छात्राएं)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad