Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सरकार की गारंटी से युवाओं को विदेश में भी मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री योगी

sv news

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं को गारंटी के साथ विदेश में रोजगार भेजने का काम करेगी। हाल ही के अपने और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के विदेश दौरों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में जो निवेश आएगा, उससे भी युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सरकार एक ऐसा लिंक स्थापित करने का कार्य कर रही है, जिसके माध्यम से प्रदेश के योग्य और प्रशिक्षित युवाओं को सरकार की गारंटी के साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

इतनी मिलेगी सैलरी

यदि किसी युवा को यहां 20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं और वही युवा विदेश में जाकर दो लाख से ढाई लाख रुपये तक कमाने लगे तो यह उसके और उसके परिवार के लिए सम्मानजनक जीवन की दिशा में बड़ा कदम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना की 1.86 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रीफिल के लिए अनुदान की राशि जारी की।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश में चार जातियां हैं, महिला, गरीब, किसान और युवा। डबल इंजन की सरकार इनके लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र सरकार साल में नौ सिलिंडर पर सब्सिडी देती है। इसके साथ हमारी सरकार दीपावली और होली पर मुफ्त सिलिंडर को सब्सिडी दे रही है। आज 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की जा रही है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा पहले नहीं था। पहले की सरकारों की सोच संकीर्ण थी। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी से आए हैं, जहां उन्होंने प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशीं।

युवाओं को मिलेगा फायदा

वर्ष 2017 से पहले निवेशक नहीं आते थे, लेकिन आज देश-दुनिया का हर बड़ा निवेशक प्रदेश में आना चाहता है। जर्मनी, जापान, सिंगापुर आदि देशों से जो निवेश आ रहा है, उसका किसी व्यक्ति विशेष या किसी परिवार को निजी लाभ नहीं होगा, बल्कि प्रदेश और यहां के युवाओं को लाभ मिलेगा। यह निवेश नौजवानों को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति देगा। यह अवसर स्वत: नहीं मिलते, ये सुबह से शाम तक लगातार काम करने का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज 14 वर्ष तक की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को वैक्सिनेशन की शुरुआत की है। यदि हमारी बेटी सुरक्षित होगी तो हमारा परिवार सुरक्षित होगा। बजट में लखपति दीदी, शी मार्ट, मुख्यमंत्री उत्पाद विपणन योजना, महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड आदि योजनाएं शुरू की गई हैं।

मानदेय को बढ़ाने का निर्णय 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर के मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले की सरकारों में कुछ लोग अपने परिवार को ही प्रदेश समझते थे और संसाधनों का दुरुपयोग करते थे। वर्तमान सरकार के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थी महिलाओं के अनुदान के प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए। चेन पाने वालों में निकिता गुप्ता, उमा शर्मा, लक्ष्मी देवी, तैय्यबा राशिद, शाह नूर, अर्चना, पल्लवी मिश्रा, मनीषा रावत, ज्योति पाल और सविता शामिल थीं। इस दौरान महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह व लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक डा. नीरज बोरा व जय देवी उपस्थित रहीं।

आप हमारी स्टार प्रचारक हैं: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अमीर-गरीब के बीच की खाई पाटने का काम कर रही है। योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माताएं-बहनें हर बार कमल का बटन दबाती हैं। आप हमारी स्टार प्रचारक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad