नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा एकदम सही समय पर फॉर्म में लौटे। मौका था, मंच था और अहम मुकाबला। मौके की नजाकत पर अभिषेक शर्मा ने बल्ले से रन उगले और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला पचासा भी जमाया।
चेन्नई में भारतीय ओपनर ने जिम्घ्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए केवल 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाए। मपोसा ने रजा के हाथों कैच कराकर अभिषेक की पारी का अंत किया।
आखिरकार सब्र खत्म हुआ
अभिषेक शर्मा ने जिम्घ्बाब्घ्वे के खिलाफ अपने गेम प्लान में बदलाव किया। टी20 क्रिकेट में पहली गेंद पर 8 छक्के लगा चुके अभिषेक ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली गेंद का सामना किया तो प्वाइंट और कवर्स के बीच शॉट खेलकर सिंगल लिया। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में दो चौके जमाए।
इस तरह अभिषेक ने अपने हाथ खोले और फिर आकर्षक शॉट्स खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 26 गेंदों में टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने संजू सैमसन (24) के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने ईशान किशन (38) के साथ 72 रन की साझेदारी करके भारत को 100 रन के पार पहुंचाया।
आलोचकों को करारा जवाब
दरअसल, अभिषेक शर्मा इस मुकाबले से पहले आलोचनाओं से घिरे हुए थे। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के चार मैचों में वो केवल 15 रन बना सके थे। वो तीन बार लगातार शून्य पर आउट हुए थे। पंजाब के बल्लेबाज ने चेन्घ्नई में अपने बल्ले से धूम-धड़ाका किया और फॉर्म में धमाकेदार अंदाज में वापसी की।
अभिषेक शर्मा को एक पाकिस्घ्तानी क्रिकेटर ने श्स्घ्लॉगरश् करार दिया था यानी पलटेबाज, जो लाइन-लेंथ नहीं देखता, बल्कि बस आंख बंद करके दमदार शॉट लगाता है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मजबूत तकनीकी पारी खेलकर अपने आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा। जब अभिषेक आउट हुए, तब भारत 150 रन का स्कोर खड़ा कर चुका था।