Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

50 हजार के इनामी गोतस्कर को अहमदाबाद से दबोचा

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गोतस्करी के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी को आखिरकार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अहमदाबाद से दबोच लिया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात में छिपा हुआ था। आरोपित अफसार अहमद कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव का निवासी है।

पकड़ने गुजरात गई एसटीएफ टीम 

बताया गया है कि एसटीएफ की टीम वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान पता चला कि 50 हजार का इनामी गोतस्कर गुजरात में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने इंस्पेक्टर जय प्रकाश राय के नेतृत्व में दारोगा धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, किशनचंद्र, अखंड प्रताप की टीम को गुजरात भेजा।

अहमदाबाद के जआइडीसी वटवा इलाके में पकड़ा

एसटीएफ ने अहमदाबाद के जीआइडीसी वटवा थाना क्षेत्र में घेराबंदी करके गुरुवार को इनामी अफसार को दबोच लिया। उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि अफसार अहमद मूलरूप से कौशांबी का निवासी है। वह गुजरात में रहकर ट्रक चलाता था।

गिरफ्तारी न होने पर 50 हजार का रखा इनाम

करीब तीन साल पहले उसने प्रतापगढ़ के शमशेरगंज , कांछा निवासी अनुभव तिवारी उर्फ राहुल को अपना ट्रक चलवाने के लिए दिया था। उसी ट्रक से गोवंश को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था, तभी चंदौली में सैय्यदराजा थाना की पुलिस ने पकड़ लिया था। गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया था, जिसमें अफसार की गिरफ्तारी न होने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad