प्रयागराज के बाजारों में देर रात तक रही रंग-पिचकारियों की भीड़
प्रयागराज (राजेश सिंह)। होली के पर्व बाजारों में सुबह से ही रौनक रही। होली की खरीदारी के लिए सुबह से रात तक लोग दुकानों पर पहुंचाते रहे। रंग और पिचकारी की दुकानों पर तरह-तरह के मुखौटे बिक रहे थे। मुखौटे में मोदी और कार्टून का ज्यादा क्रेज रहा। 100 से लेकर 2000 तक की पिचकारी बाजारों में देखने को मिली।
- बाजारों में हर्बल रंगों की अधिक मांग
रंग बिरंगे अभी गुलाल के साथ-साथ हर्बल रंगों की ज्यादा मांग बाजारों में देखने को मिली। लाल, पीले, हरे, नीले रंगों के साथ-साथ हर्बल रंगों की खरीदारी करने के लिए लोग जुटे रहे। रंगों की बात करें तो, 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक के पैकेट बाजारों में बिक रहे थे। वहीं पिचकारियों में एक से बढ़कर एक पिचकारी बाजार में नई आई देखो गई। जिनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 1000 तक रही। हालांकि बाजारों में महंगाई के कारण दुकानदारों की बिक्री पर भी काफी असर देखने को मिला।
- देर रात तक दुकानों पर होती रही खरीदारी
होली के त्यौहार पर देर रात तक दुकानों में खरीददारों की भीड़ जुटी है। कपड़ों के साथ पिचकारी और खान पान की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में खरीददारी करने वालों से पूरा बाजार पटा रहा। मंहगाई होने के बावजूद बाजारों में दुकानों पर कमी नहीं देखी गई।
दुकानदार बोले मंहगाई के कारण कुछ खास रौनक नहीं रही है। जिस तरह से पहले दुकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रहती थी। इस बार होली पर नहीं दिखती है। वहीं खरीददारी करने वाले लोगों का कहना है कि बाजार में सामान मंहगे है। लोगों की जेब पर डाका पड़ रहा है। अब बाजार में अधिकतर सामान मंहगे है। इसलिए थोड़ी खरीददारी में ही त्यौहार मनाया जा रहा है।

