Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: थाने के बाहर दरोगा और सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी, नेम प्लेट नोचकर फेंका

SV News

मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी और उसके परिजनों ने नैनी थाने के बाहर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट की। आरोप है कि वांछित आरोपी, उसकी पत्नी और उसके साथ आए अन्य लोगों ने दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई की। इस दौरान सिपाही की वर्दी फट गई। आरोपियों ने वर्दी पर लगी नेमप्लेट को भी नोचकर फेंक दिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में वांछित चल रहे दिलीप कुमार सिंह निवासी शक्तिनगर चाका को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार एक दरोगा अंकित और सिपाही गोपाल चाहर मेडिकल मुआयना कराने के लिए उसको ले जा रहे थे। अभी वह थाने के बाहर सड़क पर पहुंचे ही थे कि दिलीप की पत्नी दो अन्य लोगों के साथ पहुंच गई। आरोप है कि वह लोग दरोगा और सिपाही से कहासुनी करने लगे। बात हाथापाई तक आ गई। आरोप है कि इस दौरान दिलीप सिंह ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट हो गई।
आरोप है कि दिलीप और उसके परिजनों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दरोगा के वर्दी पर लगी नेम प्लेट को नोचकर फेंक दिया। सूचना पाकर अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और किसी तरह से आरोपियों को काबू में किया। इस मामले में गंगोत्री नगर चौकी इंचार्ज शिवजी गुप्ता की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुमार सिंह, उसकी पत्नी रीना सिंह निवासी शक्तिनगर चाका समेत अन्य दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि दिलीप मूल रूप से त्योंथर रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ नैनी थाने में बीएनएस की धारा 170, 126, 135 के तहत केस दर्ज था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad