Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बाजार में आग लगने से 50 लाख से अधिक का नुक़सान, तीन दुकानें जलकर हुई खाक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर राजमार्ग स्थित नई बाजार में मंगलवार भोर में आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई। नई बाजार में रहने वाले आनंद केसरवानी व गुलाब केसरवानी की बर्तन व किराने की दुकान है। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे अचानक दुकान से आज की लपटे उठने लगी। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दुकान से आग की लपटे उठता देख अंदर सो रहे गुलाब केसरवानी व उनकी पत्नी विमला केसरवानी को जागते हुए बाहर निकाला। इसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को आवाज देते हुए, इसकी सूचना फायर ब्रिगेड में दी। सूचना के 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी में मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आग लगने के कारण पूरी दुकान जल की राख हो गई है। आग के कारण लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad