मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। आजकल के परिवेश में जरा सी भूल पर इंसान मानवता को भूलकर हैवान बन जाता है जहां इसका खामियाजा किसी बड़ी अनहोनी की ओर ले जाती है। इसका जीता जागता सबूत मेजारोड में उस समय देखने को मिला जब एक युवक रोजी रोटी के लिए अपनी बाइक पर कुछ उपयोगी सामान रखकर काम पर जा रहा था कि उरुवा के पास खड़े एक व्यक्ति को महज उसकी बाइक पर रखा सामान छू जाने से वह अपना आपा खो बैठा जिससे उक्त युवक ने उक्त बाइक सवार का पीछा करते हुए मेजारोड में रोककर इतनी बुरी तरह से पीटाई कर दी कि वह मरणासन्न हो गया। इतना ही नही, आसपास मौजूद लोगो द्वारा बीच-बचाव न किया होता तो शायद वह उसकी जान लेकर ही छोड़ता।
ग्रामीणों ने मारपीट में घायल युवक के परिजनों को सूचना देते हुए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक जीवन और मौत के बीच इलाजरत है। मिली जानकारी के अनुसार बीरू विश्वकर्मा पुत्र नेबुलाल लाल विश्वकर्मा निवासी कुड़ी कलां इठहरा भदोही काम करने हेतु अपनी बाइक से मांडा डेंगुरपुर गंगाघाट से निकलकर नैनी जा रहा था। वह जैसे ही उरुवा के समीप पहुंचा तो सड़क पर खड़ा सुनील गुप्ता से उसकी बाइक पर पीछे रखा सामान छू गई, जिससे सुनील गुप्ता ने अपना आपा खोते हुए बीरू का पीछा करके मेजरोड में पड़कर मारने पीटने लगा। इस जानलेवा हमला में वीरू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजनों के साथ पहुंचे बीरु के चाचा गोपाल विश्वकर्मा ने मेजा थाने पहुंच शिकायत पत्र देकर मारपीट कर घायल करने वाले व्यक्ति पर न्याय संगत कार्रवाई की गुहार लगाई है।
