Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, बाहर भागे कर्मचारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर 2.10 बजे ब्लास्ट होगा। इसकी जानकारी मिलते ही डाकघर मे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर आफिस से बाहर भाग निकले। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मेल करने वाले ने लिखा कि आपके पासपोर्ट, डाक परिसर और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालें और नाक और मुंह ढक लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad