Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इनवर्टर का तार ठीक कर रहे छात्र की करंट लगने से मौत, कोहराम

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रविवार को जारी बाजार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा के सामने घर के अंदर एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। कौधियारा में जारी बाजार में बृजेश शर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद शर्मा ने कई वर्षों से अपने निजी मकान में फुटवियर (जूता चप्पल) की दुकान खोल रखी है।

वह मां-बाप, पत्नी एवं के साथ दुकान वाले मकान में रहते है। वह मूल रूप से कुडी थाना बारा के रहने वाले हैं। दोनों बच्चे हर्ष 24 व ईशू 21 नैनी वाले मकान में रहकर पढ़ते रहे है। हर्ष शर्मा यूनाइटेड कॉलेज से एमबीए सेकंड वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। हर्ष की मां एवं दादी की तबीयत खराब है इसलिए दोनों बच्चे जारी बाजार में घर आए थे। रविवार दोपहर एक बजे बेटा हर्ष नहाने के बाद तौलिया से बदन पोंछ रहा था तभी इनवर्टर का तार निकल गया। तार ठीक करते समय हर्ष करंट की चपेट में आ गया। दस मिनट तक करंट के संपर्क में जमीन पर पड़ा रहा। कुछ देर बाद स्वजन ने देखा तो शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। तत्काल हर्ष को कनक अस्पताल बरेठिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज भेज दिया।

वहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए। खबर पाकर आसपास के रिश्तेदार एवं बाजार के लोगों की भीड़ लग गई। शाम छह बजे हर्ष का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad