Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जमीन कब्जाने के लिए घर में घुसकर जानलेवा हमले का आरोप, चार नामजद समेत अज्ञात पर एफआईआर

 
एसवी न्यूज़

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर में जमीन पर कब्जे की नीयत से घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता शकुंतला गुप्ता की तहरीर पर चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता शकुंतला गुप्ता पत्नी मुकुट बिहारी गुप्ता, निवासी पुराना बैरहना, मधवापुर ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले संजय चौरसिया, ऋषभ चौरसिया उर्फ शुभम चौरसिया, मानसी चौरसिया और रानी देवी चौरसिया अपने कुछ साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आए और धारदार हथियारों से उन पर प्राणघातक हमला कर दिया।

एसवी न्यूज़

शिकायत में यह भी आरोप है कि हमले के दौरान संजय चौरसिया ने शकुंतला और उनके परिजन राजू को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनकी पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसी नीयत से यह हमला किया गया।

कीडगंज पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad