Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: टीटीई की पिटाई से आक्रोश, जीआरपी थाने पर प्रदर्शन, दोनों सिपाही सस्पेंड

SV News
सांकेतिक फोटो 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टीटीई और जीआरपी जवानों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि सादे कपड़ों में टिकट चेक कर रहे दो जीआरपी सिपाहियों ने विरोध करने पर टीटीई के साथ मारपीट कर दी। घटना से नाराज 40 से 50 टीटीई जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

पीड़ित टीटीई अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जीआरपी के दो सिपाही सादे कपड़ों में यात्रियों के टिकट जांच रहे थे। यह अधिकार क्षेत्र से बाहर का काम देखकर उन्होंने विरोध जताया। आरोप है कि इस पर सिपाही उन्हें धमकाने लगे। जब अशोक कुमार ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों सिपाहियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में टीटीई इकट्ठा हो गए और जीआरपी थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। टीटीई का कहना था कि जब तक आरोपी सिपाहियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, वे धरना खत्म नहीं करेंगे।

मामला बढ़ता देख रेलवे के उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। जीआरपी के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद टीटीई ने धरना समाप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad