Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बंगाल में जारी हुई एसआईआर की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट

sv news


नाम कटने और जुड़ने पर सस्पेंस बरकरार

संवेदनशील इलाकों में प्रशासन की कड़ी निगरानी, सतर्कता बढ़ी

कोलकाता। बंगाल में एसआईआर की पहली पूरक सूची सोमवार रात करीब 12 बजे जारी हुई। चुनाव आयोग व बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ( सीईओ) के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइटों पर इसका लिंक जोड़ दिया गया है। जिनके नाम विचाराधीन की श्रेणी में हैं, वे ऑनलाइन देख सकते हैं कि उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल हुए हैं अथवा कट गए हैं।

चूंकि खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग अथवा सीईओ कार्यालय की ओर से कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया था, इसलिए इसका पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों के नाम कटे हैं और कितनों के नाम इससे अंतिम मतदाता सूची में जुड़े हैं। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के 22 दिन बाद पहली पूरक सूची जारी हुई है।

29 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हुआ

सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक फिलहाल 29 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हुआ है और उन्हीं से यह सूची बनी है। बताया जा रहा है कि इन 29 लाख नाम में से करीब 10 लाख नाम कट चुके हैं। मंगलवार को समस्त बूथों में पूरक सूची को टांग दिया जाएगा।

उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था

इस बीच सूची जारी होने के बाद राज्य प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रख रही है। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अंतिम मतदाता सूची गत 28 फरवरी को जारी हुई थी, जिनमें कुल 63,66,952 लोगों के नाम हटाए गए थे जबकि 60,06,675 नाम श्विचाराधीनश् श्रेणी में थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad