प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के समीप थरवईद-सहसो फोरलेन हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने थरवई पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी सूचना पर थरवई पुलिस 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सी एच सी कोटवा बनी अस्पताल पहुंचाया, गया जहां चिकित्सकों की टीम ने दोनों को मृतक घोषित कर दियामृतकों की पहचान रुदापुर थाना फाफामऊ निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार गौतम पुत्र धर्मपाल तथा चंदापुर (थाना फाफामऊ) निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार गौतम पुत्र अमृतलाल के रूप में हुई। दोनों मित्र बताए जा रहे हैं और बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां होली मिलने के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मनोज गौतम की महज 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था शादी के कुछ दिन पहले ही घर आया था और दो भाइयों में बड़ा था। वहीं राहुल गौतम ट्रक चालक था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें पिंकी (21) और रिकी (19) हैं। पिता अमृतलाल भी ट्रक चालक हैं।
