Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

sv news

नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के बीच हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।

जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़प

जिले के पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी.संगमा ने बताया कि यह घटना चिबिनांग इलाके में हुई जहां जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़प हो गई थी। संगमा ने कहा कि मारे गए दोनों व्यक्ति चिविनांग के निवासी थे।

जीएचएडीसी चुनावों को लेकर जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़प हुई थी और यह गोलीबारी तब हुई जब हम जमा भीड़ को तितर-बितर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इलाके में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में कर्फ्यू

तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को पूरे पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में दिन भर के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की है और वे आ रहे हैं।

यह घटना मेघालय सरकार द्वारा जिले में 10 मार्च से 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के आदेश के कुछ घंटों बाद हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad