Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में नौकरी न मिलने पर बना आरपीएफ का फर्जी दरोगा, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आरपीएफ के एक फर्जी दराेगा को गिरफ्तार किया। मूलरूप से गाजीपुर के थाना बरेसर के गांव रेंगा निवासी आरोपी दिव्यांशु कुमार (22) घरवालों को खुश करने के लिए फर्जी दरोगा बन गया। पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से स्टार लगी वर्दी, बैज, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी व लाल रंग के जूते, खाकी मोजे, 650 रुपये, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व पर्स बरामद किया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घर वाले नौकरी का दबाव बना रहे थे। नौकरी न मिलने और ट्रेन से मुफ्त सफर करने के लिए वह फर्जी दरोगा बन गया। घर वालों को संतुष्ट करने के लिए आरपीएफ की खाकी वर्दी बनवा ली। बताया कि पिछले करीब तीन महीने से वह वर्दी पहनकर ट्रेन में बिना टिकट मुफ्त यात्रा कर रहा था।
वहीं, आरपीएफ प्रभारी अमित मीणा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी को प्रयागराज जंक्शन से पकड़ा है। वह आरपीएफ की वर्दी पहने था। उससे पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad