Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कुलदीप यादव की हल्‍दी में जमकर थिरके युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह-प्रिया सरोज भी पहुंचे मसूरी

sv news


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। कुलदीप 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्‍त वंशिका चड्ढा संग 7 फेरे लेंगे। इससे पहले मसूरी में उनकी शादी की रस्‍में हो रही है। इसकी कई तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुलदीप यादव की हल्‍दी में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पहुंचे और उन्‍होंने जमकर मस्‍ती की। रिंकू सिंह भी अपनी होने वाली वाइफ और सांसद प्रिया सरोज के साथ मसूरी पहुंच गए हैं।

चहल ने जमकर डांस किया

लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सेवॉय में कुलदीप की शादी की रस्में हो रही हैं। हल्‍दी की रस्‍म के दौरान युजवेंद्र चहल ने जमकर डांस किया। इसके बाद उन्‍होंने कुलदीप को हल्‍दी भी लगाई और दोनों ने फोटो क्लिक कराई। इस दौरान कुलदीप काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुलचा की जोड़ी मैदान पर भी काफी हिट रही है।

17 मार्च को रिसेप्‍शन

बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को हुई थी। नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन टी20 विश्‍व कप के कारण शादी को टालना पड़ा था। शादी के बाद कुलदीप 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्‍शन देंगे। इसमें क्रिकेटर, नेता और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी रिसेप्‍शन ने में शिरकत कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad