Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बेटी पढ़ेगी, देश बढ़ेगा आदि नारों संग स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

 

sv news

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। नये शैक्षिक सत्र शुभारंभ पर शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय भारतगंज में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। शुरुआत प्रातः प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर की गई।

रैली में शामिल नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लिए बच्चों ने पूरे क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने गगनभेदी नारों के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया “हर बच्चा स्कूल जाए, तभी प्रदेश आगे बढ़ पाए”,

“पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया”,

“बेटी पढ़ेगी, देश बढ़ेगा” जैसे प्रेरणादायक नारों से वातावरण गूंज उठा।

sv news


रैली का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना रहा। बच्चों ने “घर-घर संदेश पहुंचाएं, हर बच्चे को स्कूल लाएं” का संकल्प लेते हुए शिक्षा की अलख जगाई। साथ ही, निःशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म एवं डीबीटी जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अली, शिक्षक संकुल अंशुमान सिंह, शिक्षक दिनेश कुमार, गायत्री देवी, सुशीला देवी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad