Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शिक्षाविदों ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

 

sv news

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जनार्दन पांडेय एवं‌ सेवानिवृत्त प्रवक्ता राधे श्याम पांडेय द्वारा एमएल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल बघौरा खवासान के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इन अनुभवी शिक्षाविदों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी सम्मानित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दिया । स्कूल टॉपर विद्यालय के मेधावी छात्र हर्ष पांडेय, सिद्धार्थ मौर्या, समर मौर्या, आयुषी, अनिरुद्ध मौर्या, आकृति सरोज, सौम्या, अंशिका, आयशा, अदित्री मौर्या, श्रेया शुक्ला, शनि पाल आदि प्रमुख रहे। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र, छात्राओं व सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad