प्रयागराज में इंडो वेस्टर्न लुक में दिखा कपल
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल अपने रिसेप्शन पर पत्नी श्वेता पुंडीर के साथ जमकर नाचे। दोनों ने ‘आरी-आरी’ गाने पर डांस किया। यश व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। श्वेता ग्रीन साड़ी में सिर पर चुनरी लिए दिखीं। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम झलवा स्थित होटल मानसरोवर में रखा गया।
कपल ने प्रोग्राम में अपने क्लोज फोटो भी शूट कराए। इस दौरान किसी बड़े वीआईपी मेहमान की मौजूदगी नहीं रही। ज्यादातर परिवार और करीबी लोग ही दिखे। यश और श्वेता की शादी 4 फरवरी को यूपी के नोएडा जिले में हुई थी। रायल चैलेंजर बेंगलुरु ने IPL-2026 में यश दयाल को ड्रॉप कर दिया है। टीम ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा था। यश दयाल व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी श्वेता ग्रीन साड़ी में सिर पर चुनरी लिए बेहद खूबसूरत दिखीं।
दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने लिए 7 फेरे
यश-श्वेता पुंडीर ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में भी क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर सामने नहीं आई थी। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यश-श्वेता ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं।
यश पर 2 बार रेप के आरोप लगे
यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में इस मामले में दयाल को अंतरिम राहत दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अलग याचिका दाखिल की।
श्वेता ने दयाल को जमानत मिलने पर खुशी जताई थी
जनवरी में जब यश दयाल को जमानत मिली थी, तब भी श्वेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी और इसे जस्टिस यानी न्याय कहा था।

