Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: चुनावी मुद्दे पर बहस के बाद युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, चोट लगने से मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चुनावी मुद्दे पर हुई बहस के बाद युवक ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप मच गया। सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा। बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने भी बताया कि आरोपी ने कई लोगों के साथ मारपीट की। घटना बुधवार सुबह मनौरी रेलवे स्टेशन के पास हुई। प्रकरण में जीआरपी प्रयागराज ने दो युवकों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जीआरपी मृतक यात्री की शिनाख्त करने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad