प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के कोरांव नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर एक हार्डवेयर गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान चलकर राख हो गया। बस्ती वाले इलाके में गोदाम होने के कारण आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
चमनगंज के हार्डवेयर की दुकान में आग
कोरांव नगर पंचायत के कोरांव-मांडा मार्ग पर नगर पंचायत कोरांव निवासी आशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार का चमनगंज मुहल्ले में हार्डवेयर का गोदाम स्थित है।वह पीवीसी पाइप के थोक विक्रेता है। गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम में धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी गोदाम मालिक को दी। तब तक मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई
सूचना पर दमकल की गाड़ी व कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके । पीड़ित दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि गोदाम में रखा सामान जल जाने से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
