ढाई घंटे बाद पुलिस ने शव तालाब से निकाला
प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में रिस्तेदारी में आए एक मजदूर की गहरे तालाब में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों के साथ तालाब में उतरी पुलिस के ढाई घंटे मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हंड़िया के कटहरा गांव निवासी बुद्धू मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र फूलचंदद्र मुसहर पत्नी फोटो देवी के साथ फतूहां गांव में अपने बहनोई रामलाल मुसहर के यहां पिछले सप्ताह गेंहू की मडा़ई कराने आया था। बताया गया कि शनिवार करीब 2:30 बजे फतूहां गांव के रौजा तालाब में फूलचंद बतख पकड़ने के लिए घुसा था।
धीरे-धीरे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पत्नी की आंखों के सामने देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर इंतजार के बाद जब वह तालाब के अंदर दिखाई नहीं पड़ा तो पत्नी फोटो देवी रोने लगी। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर देर शाम घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव की तलाश करने के लिए पानी में खुद हिल गए गोताखोरों को भी बुलाया गया।
करीब साढ़े आठ बजे रात तालाब से उसके शव को बाहर निकाला गया। एसीपी थरवई अरूण पाराशर ने बताया कि फूलचंदद्र नशे की हालत में बतख पकड़ने पानी में उतरा था। जिससे वह गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई हालांकि अभी तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है।
