प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंगलवार को पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी/विवेचकों एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित कर निम्न निर्देश दिये गये सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि 60 एवं 90 दिवस की सभी लम्बित विवेचनाओं का समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जुलाई माह के अन्त तक सुनिश्चित किया जाए। सभी सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देश दिये गये कि लम्बित विवेचनाओं का नियमित पर्यवेक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करायें। गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित पूर्व से लम्बित मुकदमों की विवेचना के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारियों/विवेचकों को निर्देशित किया गया। महिला सम्बन्धी अपराध/लूट/हत्या एवं अन्य जघन्य अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा वांछित लुटेरे, चोर, नकबजन, चैन स्नैचर्स की गिरफ्तारी कर विवेचना के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। जनपद स्तर पर चिन्हित भू-माफियाओं के विरुद्ध नियमानुसार गैंगेस्टर एक्ट एवं सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाए । हिस्ट्रीशीटर (HS) अपराधियों की सूची अपडेट कर नियमित सत्यापन एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए । जनसुनवाई/आई0जी0आर0एस0 से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। समस्त सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पैदल गश्त व संदिग्धों की चेकिंग करना सुनिश्चित करें।