Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: मारपीट आगजनी में तीन घायल, एक की हालत नाजुक

 

sv news



प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के गंगानगर स्थित नवाबगंज के हथिगंहा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान ईट पत्थर चलने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने ट्रैक्टर तथा बाइक में आग लगा दी और कार के शीशे तोड़ दिए । सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस फोर्स  मौके पर पहुंची और स्थिति पर किसी तरह काबू पाया।

sv news


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर हथिगंहा निवासी मुन्ना यादव  की हार्डवेयर की दुकान हथिगंहा चौराहे पर है। बताया कि मुन्ना यादव बीती देर रात अपने भाई नितिन यादव के साथ घर जा रहा था। जैसे वह वह हथिगंहा सड़क मार्ग पर पहुंचा कारोबारी काली शंकर के बेटे विभव गुप्ता ने मुन्ना यादव को थप्पड़ जड़ दिया। भाई को अपमानित देखकर मुन्ना यादव का छोटा भाई नितिन यादव ने विरोध किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना की जानकारी मिलते मुन्ना यादव के गांव के काफी लोग हथिगंहा बाजार आ गए।


 आक्रोशित लोगों ने ईट पत्थर चलाते हुए ट्रैक्टर तथा बाइक में आग लगा दी और कार के शीशे तोड़ दिए। हंगामा तथा बवाल की जानकारी मिलते है नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव तत्वों को खदेड़ना शुरू कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पत्थर चलाए इससे चोट लगने से अभय गुप्ता, विभव गुप्ता तथा उषा देवी तथा दूसरे पक्ष नितिन यादव घायल हो गए। घायलों में नितिन यादव की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नितिन यादव के परिजन की तहरीर पर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad