Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

तेहरान बातचीत के लिए तैयार, लेकिन मांगी सुरक्षा की गारंटी

sv news

नई दिल्ली। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रंप के बयानों से कई बार ऐसा लगा है कि जंग जल्द समाप्त हो सकती है लेकिन तेहरान और तेल अवीव पर हो रहे मिसाइल अटैक से यह कह पाना काफी मुश्किल है कि जंग जल्द रुकेगी। इस बीच, ईरान ने युद्ध समाप्त करने की आवश्यक इच्छाशक्ति दिखाई है।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने जारी किया बयान

एएफपी के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मंगलवार को कहा कि ईरान के पास इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने की 'आवश्यक इच्छाशक्ति' है, लेकिन वह इस बात की गारंटी चाहता है कि संघर्ष दोबारा नहीं होगा। इस बीच, अरघची ने अल जजीरा को बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच कुछ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ईरान वाशिंगटन के साथ बातचीत कर रहा है।

अमेरिका, इजरायल और ईरान समर्थित बलों के बीच फरवरी के अंत से चल रहा युद्ध अब अपने 32वें दिन में प्रवेश कर चुका है और लगातार तीव्र होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं होता, तो ईरान की ऊर्जा सुविधाओं, तेल कुओं, खार्ग द्वीप और यहां तक कि बिजली संयंत्रों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका और इजरायल ने अब तक 13,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए हैं और अभी भी कई बाकी हैं। ईरान की ओर से अब तक बातचीत से इनकार करने के बावजूद, तेहरान के सूत्रों का कहना है कि यदि अमेरिका और इजरायल ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा की गारंटी दें, तो युद्धविराम संभव है। ईरान के क्रांतिकारी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि अगर और ईरानी नेता मारे गए तो क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा।

तेहरान में नागरिक संकट

ईरानी राजधानी तेहरान के निवासी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, लगातार बिजली कटौती और इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। हाल के दिनों में तेहरान और इस्फहान समेत कई शहरों में शक्तिशाली विस्फोटों की रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हमलों की खबरें हैं, जिससे मानवीय संकट गहराता जा रहा है।

ईरान के खिलाफ अभियान 'अभी खत्म नहीं हुआ': नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान शुरू हुए एक महीना हो चुका है और हम उस आतंक के शासन को कुचल रहे हैं जो 'अमेरिका मुर्दाबाद, इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाता था। हमने ईरानी शासन को हिला दिया है; देर-सवेर यह गिरेगा

ट्रंप ने कही ये बात-वहीं, ट्रंप ने सुझाव दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करने वाले देशों को इसे फिर से खोलने के लिए कदम उठाने चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad