प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अधिवक्ता और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सुश्री उदिशा त्रिपाठी पुत्री विनोद कुमार त्रिपाठी को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पी डी ए) ने मुकदमों की पैरवी के लिए अपने अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के अनुमोदन पर प्रभारी अधिकारी विधि की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। पत्र के मुताबिक पैनल अधिवक्ता उदिशा त्रिपाठी
प्राधिकरण के खिलाफ उच्च न्यायालय में दाखिल होने वाले मुकदमों की पैरवी करेंगी। उदिशा त्रिपाठी को उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनीष द्विवेदी, विनोद कुमार त्रिपाठी, कमल देव पांडेय, सूर्य प्रकाश पाठक, जवाहर दुबे, रजनीश द्विवेदी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राजेश पांडेय, रमेश नारायण पांडेय, शीतला सहाय, मोहनलाल पांडेय, देवेश सिंह, शीतला प्रसाद पांडेय, अनमोल तिवारी अभ्युदय श्रीवास्तव कृष्ण कुमार पांडेय, अनूप मिश्रा, एस पी पांडेय आदि ने बधाई दी है।
