Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, युवक की जेब में रखे तमंचे से हुआ फायर; एक की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के होलागढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक से तीन दोस्त जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद गिर गई। तीनों युवक भी गिरे। इनमें से एक युवक ने पैंट की जेब में तमंचा रखा था। गिरने से तमंचे से गोली चली जो एक साथी हिमांशु सरोज को लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होलागढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय हिमांशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि होलागढ थाना क्षेत्र के तोड़ी का पूरा गांव की नहर के पास रविवार को यह घटना हुई। एक ही बाइक से तीन दोस्त कहीं जा रहे थे। अचानक बाइक फिसलने से युवक के पास रखे तमंचे से फायर हो गया। इससे एक साथी लहूलुहान हो गया। 
गोली की आवाज सुनकर किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित ग्रामीण वहां पहुंचे तो एक युवक को घायलावस्था में देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह हिमांशु सरोज पुत्र संजय सरोज निवासी राजापुर चौबारा गांव के झावनी का पूरा मजरा निवासी था। 
साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। तमंचा युवक लेकर क्यों चल रहा था। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। होलागढ़ के थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad