Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

एसवी न्यूज़

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस अड्डा के पास गांजा बेचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक कच्चे मकान के अंदर एक युवक कथित तौर पर पुड़िया जैसा पदार्थ दूसरे व्यक्ति को देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में लेन-देन भी नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो ऊंचडीह बस अड्डा (कपुरी) का बताया जा रहा है।


वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad