Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मांडा क्षेत्र में राजकीय अस्पताल की मांग

SV News

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। मेजा, कोरांव, मांडा क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में बेहतर इलाज के लिए दूर प्रयागराज जाना पड़ता है। समय पर इलाज न मिल पाने से मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। तमाम मरीज शहर पहुंचने के पहले ही उचित इलाज के अभाव में असमय दम तोड़ देते हैं।
 समाजसेवी तपन सिंह के नेतृत्व में रविवार को एक बैठक का आयोजन कर मौजूद लोगों ने सरकार व जन प्रतिनिधियों से क्षेत्र में एक आधुनिक, सुविधायुक्त राजकीय अस्पताल स्थापित किये जाने की मांग की गई, जहाँ गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर उचित इलाज मिल सके। क्षेत्र के किसी भी सीएचसी में आईसीयू, ब्लड बैंक, अच्छे सर्जन की व्यवस्था न होने से तमाम लोग शहर पहुंचने के पहले ही असमय काल कवलित हो जाते हैं। गंभीर विभिन्न रोगों की यथासमय जांच न हो पाने से जब मरीज अंतिम स्थिति में पहुंच जाता है, तब उसके रोग का पता चल पता है , जिसका इलाज असंभव होने से असमय मौत हो जाती है। बैठक में तपन ठाकुर, अंजनेय दूबे, आकाश सोनकर, मनीष तिवारी,रुद्रांश,अनुराग द्विवेदी, मोहम्मद वशीम,मनीष सोनकर, चंद्रजीत मौर्य, शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad