प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुरानी नैनी बाजार में प्लास्टिक के सामान के गोदाम में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। नैनी थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी रामलाल के बेटे वीरेंद्र, संजीव और राजू पुरानी बाजार में अगल-बगल रहते हैं। मकान के अगले हिस्से में प्लास्टिक के सामन का गोदाम है।
मंगलवार की रात नौ बजे के लगभग गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख लोग शोर मचाने लगे। ऊपरी मंजिल में तीनों भाइयों का परिवार आग में फंस गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से उन्हें बाहर निकाला।
इस दौरान संजीव की पत्नी 35 वर्षीय अर्चना धुआं से बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
