प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय सेना की उत्तरी एवं मध्य कमान तथा भारतीय रक्षा निर्माता सोसायटी की ओर से आयोजित नार्थ टेक सिंपोजियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। न्यू कैंट स्थित कोबरा आडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन 'नार्थ टेक सिंपोजियम 2026' के अंतिम दिन स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया है।
इस रोमांचकारी प्रदर्शनी में ड्रोन, एंटी ड्रोन, सैन्य वाहन व अन्य हथियारों का लाइव डेमो की तैयारी पूरी कर ली गई है। 'रक्षा त्रिवेणी संगम' के ध्येय वाक्य के साथ भारतीय सेना की उत्तरी और मध्य कमान के साथ 'सोसायटी आफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स' के सहयोग से आयोजित हथियारों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस रक्षा उपकरणों का डेमो भी दिया गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मंत्री डा रीता बहुगुणा जोशी के घर पहुंच गए हैं। डॉ रीता के पति पूरन चंद्र जोशी का 4 मई की सुबह निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने गए हैं।

